रिफंड एवं रद्दीकरण नीति

रिफंड एवं रद्दीकरण नीति (Refund & Cancellation Policy)

राष्ट्रीय डिजिटल सहयोग ट्रस्ट एक सामाजिक एवं गैर-लाभकारी संस्था है। हमारी वेबसाइट पर प्राप्त सभी डोनेशन एवं शुल्क संस्था के सामाजिक कार्यों हेतु उपयोग किए जाते हैं।

1. डोनेशन रिफंड

किसी भी प्रकार का डोनेशन सामान्यतः रिफंड योग्य नहीं होता है। यदि किसी तकनीकी त्रुटि के कारण दोहरा भुगतान हो जाता है, तो उचित जांच के बाद राशि वापस की जा सकती है।

2. सदस्यता शुल्क

यदि किसी कारणवश सदस्यता प्रक्रिया रद्द करनी पड़े, तो भुगतान की गई राशि सामान्यतः रिफंड योग्य नहीं होगी।

3. रिफंड प्रक्रिया

रिफंड के लिए उपयोगकर्ता को ईमेल द्वारा संपर्क करना होगा और आवश्यक विवरण प्रदान करना होगा। जांच के बाद 7 से 10 कार्यदिवसों में निर्णय लिया जाएगा।

ईमेल: info@rashtriyadigitalsahyogtrust.com