नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions)
राष्ट्रीय डिजिटल सहयोग ट्रस्ट की वेबसाइट (rashtriyadigitalsahyogtrust.com) का उपयोग करते समय आप निम्न नियम एवं शर्तों से सहमत होते हैं।
1. वेबसाइट का उपयोग
इस वेबसाइट का उपयोग केवल वैध एवं सामाजिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि सख्त रूप से प्रतिबंधित है।
2. कंटेंट अधिकार
इस वेबसाइट पर उपलब्ध सभी सामग्री, चित्र, लेख, लोगो एवं डिजाइन राष्ट्रीय डिजिटल सहयोग ट्रस्ट की संपत्ति हैं। बिना अनुमति के इनका उपयोग प्रतिबंधित है।
3. जानकारी की सत्यता
उपयोगकर्ता द्वारा दी गई सभी जानकारी सही एवं सत्य होनी चाहिए। गलत जानकारी देने की स्थिति में सदस्यता या सेवा निरस्त की जा सकती है।
4. सेवाओं में बदलाव
ट्रस्ट को बिना पूर्व सूचना के वेबसाइट की किसी भी सेवा, कंटेंट या फीचर में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है।
5. कानूनी अधिकार क्षेत्र
इस वेबसाइट से संबंधित सभी विवाद भारत के न्यायालय क्षेत्राधिकार के अंतर्गत होंगे।
